Monday, September 1, 2025

अलका

ललाट पर ढलकी वह कोमल छाया,
मानो चाँदनी की नन्हीं लहर
कपोलों पर ठहर गई हो।

वह एक लट नहीं,
स्मृतियों की झूलती डोरी है,
जो हर झोंके के साथ
मन की वीणा को छेड़ देती है।

“अलका” है सौंदर्य की प्रथम आभा,
जहाँ कोमलता खिलखिलाती है
और नयन अपने रहस्य
धीरे-धीरे उघाड़ते हैं।

एक छोटी-सी लट में
कितना गहन आकर्षण—
मानो समूचा सौंदर्य
बस उसी बिखरी सी परछाईं में
बंध गया हो।

No comments:

Post a Comment

खिड़की

खिड़की घर में एक खिड़की थी। उससे धूप आती थी। बारिश आती थी। धूल भी। कभी-कभी एक उदास शाम भी। खिड़की ने किसी को नहीं रोका। न धूप को। न धूल को। ...