Thursday, February 22, 2024
किसान
जागो भारत
Monday, February 19, 2024
मेरा देश है मेरी जान
मेरे दिल का अरमान यही
मैं हो जाऊं कुर्बान
मेरा देश है मेरी जान
फूल फूल खुशबू खुशबू
यही गुलशन का पैगाम
मेरा देश है मेरी जान।
सूरज चंदा और सितारे
सबकी आंखों के हैं तारे
इस धरती के जवान
मेरा देश है मेरी जान।
दिल को अपने तुम समझा लो
मन से मेरा हाथ थाम लो
प्रीत की रीत महान
मेरा देश है मेरी जान।
जागो कन्हैया घनश्याम
मेरे मन में बसे श्रीराम
जागो कन्हैया घनश्याम
विपदा बड़ी है मुश्किल घड़ी है
सांसों की माला बिखरी पड़ी है।
धैर्य नहीं है साथ हमारे
छूट रहे हैं सारे सहारे।
तेरी लौ से प्रज्जवल तन मन
तम में फिरे गुमनाम
जागो कन्हैया घनश्याम।
हमने दया की ना जीवन पर
तेरे बनाये सुंदरवन पर
उल्टी दिशा में चलने लगे हम
भूले तुझे क्या करने लगे हम
अपने अहम में त्रास किया सब
तेरा रचाया नाश किया सब
मान रहा है सिंधु स्वयं को
जो है बिंदु समान
जागो कन्हैया घनश्याम।
गंगा की लहरें है भारी भारी
तैर रही काया दुखियारी
दारुण दृश्य नयन को रीते
रोते स्वजन अश्रु को पीते
कोई नही है सुननेवाला
पीर प्रबल को हरने वाला
निर्बल के बल दुखियों के हल
तुम ही तो हो प्रभु राम
जागो कन्हैया घनश्याम।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
मेरा भारत महान
क्या कभी ये सोचा है कि कैसे वो महान है
जम्बूदीप आर्यावर्त भारत कहे कोई
क्यों कहे कोई कि ये मेरा हिंदुस्तान है।
भाग्य विधाता है यही, विधि का विधान है।
लहराता सिंधु में नदियों में बहता है
पेड़ पंछी पर्वतों की सुर लय तान है।
जम्बूकुश क्रौंच शाक, शाल्मली प्लक्ष पुष्कर
अलक्षित प्राचीन सात द्वीप धरती के
एक लाख योजन जल सिंधु के वलय मध्य
जगमगाते जल में प्रदीप धरती के
सत्यसनातनीसुदीप, बीचोंबीच जम्बूदीप
सूर्य से चमकते महीप धरती के।
यूँ लगे कि मोती बिन सीप धरती के।
जम्बूद्वीप का विस्तार नौ खंडों में अपार
एक खंड मनु के सुपौत्र ने बसाया था
हरित ललित जीव संपदा से परिपूर्ण
आठ देवलोक मर्त्यलोक एक भाया था
इलावृत किंपुरुष रम्यक कुरु केतुमाल
हिरण्यमय हरि भद्राश्व सरमाया था
मनु प्रियव्रत नाभि मेरु महाराज भरत
का सजाया राज भारतवर्ष कहलाया था।
वेदपाठी ब्रह्मज्ञानी श्रेष्ठि आर्य कहलाये
पर उपकार की भावना से भरे हुए
सृष्टि के कण कण में बसे मनभाये
सिंधु वितस्ता कुभा रावी सतलज गोमल
गंगा यमुना सरस्वती के जल में नहाये
सभ्यता के स्वर्णिम काल में समूचा भारतवर्ष
आर्यावर्त इसी नाम से ही तो जाना जाए।
है रिवाज फूल का तो फूल बाँटते चलें
इंदु सिंधु हिन्दू का मूल जानते चलें
सृष्टि के आरम्भ से रचा बसा है सृष्टि में
हिन्दू महज धर्म है ये भूल टालते चलें
जम्बू द्वीप का प्रदीप हिंदु स्थान है
देवताओं ने गाया जिसका यशगान है।
गर्व से कहिये की मेरा भारत महान है।
देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
खिड़की
खिड़की घर में एक खिड़की थी। उससे धूप आती थी। बारिश आती थी। धूल भी। कभी-कभी एक उदास शाम भी। खिड़की ने किसी को नहीं रोका। न धूप को। न धूल को। ...
-
जिसकी महानता के गीत गाते फिरते हो क्या कभी ये सोचा है कि कैसे वो महान है जम्बूदीप आर्यावर्त भारत कहे कोई क्यों कहे कोई कि ये मेरा हिंदुस्तान...
-
सत्ता का अंधा गलियारा मचा रहा कोलाहल सारा। घर को बेच रहा सौदे में होने वाला है घोटाला। बाहर से है उजला उजला भीतर से है एकदम काला। पूंजीपतियो...
-
महाउपनिषद् (6.72) अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥ “यह मेरा है, वह पराया है” — ऐसी सोच केवल संकीर्ण बुद...