जागो भारत जागो भारत
फिर से हमको गाना होगा
अपना देश बचाना होगा
प्यारा देश बचाना होगा।
धुंधला होता मन का सूरज
घोर अंधेरा बढ़ता जाए
मानवता का मोती नयन से
धीरे धीरे बहता जाए
गंगा बिलखती रोती सिसकती
पीर हिमालय सहता जाए।
जल से जीवन है सृष्टि में
जीवन को समझाना होगा।
वो दिन याद करो बचपन के
जब बागों में घूमा करते
सावन के झूलों में बैठे
विपदा सारी भूला करते।
धानी चूनर ओढ़े धरती के
माथे को चूमा करते।
वसुंधरा के बेटे हैं हम
मां का कर्ज चुकाना होगा।
पंछी गाते कलरव करते
चौखट आंगन आते जाते।
मोर नाचते दिखते कहीं पर
कहीं पर सरोवर में हंस लुभाते।
सुंदर दरख्तों की शाखें झूमे
जीवन मे नवप्राण जगाते।
धरती पर अधिकार है सबका
सबक यही सिखलाना होगा।
No comments:
Post a Comment