Monday, February 19, 2024

मेरा देश है मेरी जान

मेरे दिल का अरमान यही

मैं हो जाऊं कुर्बान

मेरा देश है मेरी जान

फूल फूल खुशबू खुशबू

यही गुलशन का पैगाम

मेरा देश है मेरी जान। 


सूरज चंदा और सितारे

सबकी आंखों के हैं तारे

इस धरती के जवान

मेरा देश है मेरी जान। 


दिल को अपने तुम समझा लो

मन से मेरा हाथ थाम लो

प्रीत की रीत महान

मेरा देश है मेरी जान।

-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

खिड़की

खिड़की घर में एक खिड़की थी। उससे धूप आती थी। बारिश आती थी। धूल भी। कभी-कभी एक उदास शाम भी। खिड़की ने किसी को नहीं रोका। न धूप को। न धूल को। ...