वतन की मिट्टी कहती है
तुम्हे बदला चुकाना है
तिरंगे की बुलंदी को
सितारों में ले जाना है
जिसकी खातिर हजारों ने
मौत का ताज है पहना
कुर्बानी के जज्बे को
तुम्हे ताकत बनाना है।
न हो अब कौम के चर्चे
न हो अब जंग की बातें
मिटा कर शूल नफरत के
प्यार के फूल ही बांटें
बहुत देखें हैं हमने
खौफ में डूबे हुए मंजर
सुलह के साज पर तुमको
अमन के गीत गाना है।
उठो अब हाथ थामे हम
नई इक राह बुनते हैं,
सुनहरी भोर की आहट
दिलों के पास सुनते हैं।
हिमालय सा अडिग साहस
रगों में ख़ून बनकर हो,
जहाँ इंसानियत महके
वही गुलशन चुनते हैं।
बने मिसाल ये दुनिया,
कि हम सब एक हैं 'राही'
सफलता के नए तट पर,
नया इतिहास पाना है।
वतन की मिट्टी कहती है,
तुम्हें बदला चुकाना है।
No comments:
Post a Comment