Sunday, May 18, 2025

पड़ाव

सुबह का सूरज
एक प्याली चाय
टिटिहरी की टी टी
रंभाती गाय
पक्के मकानो के बाहर
गोबर से लिपी जमीन
छतों पर सब्जियों की
फैली बेलें नवीन
बरामदे में बाबा की खटिया
खटिये से टिकी लाठी
आंगन से रसोई की
खुशबू है आती
बहुत पुराना 
सूखा कुँआ
सजा संवारा
लगता नया
ये कौन सा शहर है
कौन सा गांव है
जिसकी गलियों में
बरगद की छांव है
न शहर है न गांव है
ये गांव और शहर के 
बीच का पड़ाव है।

No comments:

Post a Comment

खिड़की

खिड़की घर में एक खिड़की थी। उससे धूप आती थी। बारिश आती थी। धूल भी। कभी-कभी एक उदास शाम भी। खिड़की ने किसी को नहीं रोका। न धूप को। न धूल को। ...